फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर विधवा से दुष्कर्म

Mon, 25 Jul 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमंचे के बल पर पड़ोसी ने विधवा से दुष्कर्म किया। रिश्तेदारों के आने पर पीड़िता ने रविवार की देर शाम पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की शाम एक विधवा शौच के लिए गई थी। आरोप है कि इस बीच रास्ते में पड़ोसी मिल गया। उसने जबरन उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर तमंचा सटा दिया। तमंचे के बल पर उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आपबीती रिश्तेदारों को बताई। शाम को घर पहुंचे रिश्तेदार उसे लेकर कोतवाली गए और पुलिस को घटना की तहरीर दी। प्रभारी कोतवाल अमित पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें