फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ दुराचार

Thu, 17 Mar 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
विज्ञापन
 कुछ महीने पहले युवती से एक युवक ने दुराचार किया। युवती लोकलाज के भय से चुप रही। बाद में उसे पता चला कि वह गर्भवती है तो उसने युवक से अपनाने की बात कही। इस पर उसने साफ मना कर दिया। परेशान युवती ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती कुछ महीने पहले मजदूरी करने गई थी। इस दौरान उसके साथ एक युवक ने दुराचार किया। युवती लोकलाज के डर से यह बात छुपा गई। जब उसे पता चला कि वह गर्भवती है तो उसके होश उड़ गए। उसने यह बात अपने परिजनों से बताई। इस पर परिजनों संग उसने युवक से मिलकर खुद को अपनाने की बात कही। युवक ने उसकी बात को अनसुनी करते हुए छह हजार रुपये दिए और गर्भपात कराने को कहा। इस पर युवती बिफर गई। बात गांव की पंचायत में पहुंची तो काफी सोच विचार के बाद भी सुलह-समझौता कराने की बात कही गई, लेकिन युवती ने इससे इंकार कर दिया। एक बार फिर से युवक से बात की, लेकिन वह उसे अपनाने को तैयार नहीं हुआ। उसने शाम को थाने में पहुंचकर तहरीर दे दी। फिलहाल देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी। बाहर होने के कारण एसओ अखिलेश सचान से बात भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें