फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, भाई को पीटा

Sun, 10 Apr 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
बच्ची के साथ बलात्कार
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने पर उलाहना देने गए भाई पर आरोपी युवक ने हमला कर दिया। इस मामले में देर शाम पीड़िता की मां ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात एक किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने मुंह काला किया। युवक के चंगुल से छूटने के बाद वह किसी तरह घर पहुंची। उसने परिवार के लोगों से आपबीती सुनाई। रविवार की सुबह पीड़िता का भाई उलाहना देने आरोपी युवक के घर पहुंचा। आरोप है कि आरोपी युवक ने उसके भाई को भी पीट दिया। गांव के लोगों के हस्तक्षेप पर विवाद शांत हो सका। पीड़िता का परिवार लोकलाज के डर से चुप्पी साधे रहा। बाद में कुछ लोगों की मदद से पीड़िता व उसकी मां देर शाम थाने पहुंचीं और पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। इस बाबत एसओ रवींद्र यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। वह मामले की छानबीन करने के लिए मौके पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें