फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर के हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस, छह पर केस

Sat, 05 Jan 2019 12:44 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime - फोटो : डेमो
विज्ञापन
 नगर कोतवाली के जोगापुर में घर से बुलाकर प्रापर्टी डीलर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की मानी जाए तो पुलिस हत्यारों के करीब पहुंच गई है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली के सलाहपुर निवासी सुधीर सिंह उर्फ त्रिलोकीनाथ सिंह को मंगलवार की रात घर से बुलाकर कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को जोगापुर स्थित नर्सेज ट्रेनिंग सेंटर रेलवे लाइन के करीब फेंक दिया था।
पत्नी अर्चना सिह ने गोपालापुर निवासी सर्वेश सिंह,  जोगापुर निवासी सत्यदेव, अचलपुर निवासी अजय सिंह, मनीष व परशुरामपुर निवासी राहुल शर्मा व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों के करीब पहुंच चुकी है। चर्चा है कि एक आरोपी और एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मगर पुलिस अभी इस मामले में कुछ बताने को तैयार नहीं है।  
विज्ञापन


सर्वेश ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर खुद को बताया निर्दोष
सुधीर की हत्या में नामजद किए गए सर्वेश सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर खुद को निर्दोष बताया है। उसका कहना है कि उसे साजिशन फंसाया जा रहा है।  
सुनील के हत्यारों का नहीं लगा सुराग  
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के जिरियामऊ किशुनदासपुर सई नदी में 1 जनवरी की सुबह कंधई थाना क्षेत्र के ताला निवासी सुनील ओझा की लाश मिली थी। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस हत्यारोपियों की खोज कर ही रही थी कि सुधीर उर्फ त्रिलोकीनाथ सिंह की हत्या कर उसके शव को जोगापुर स्थित रेलवे लाइन किनारे फेंक दिया गया। ऐसे में पुलिस अब सुधीर उर्फ त्रिलोकी के हत्यारों को गिरफ्तार करने में लग गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें