फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगी छात्र को सटाया तमंचा, पीटा

Fri, 19 Feb 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक प्रतियोगी छात्र को उसके गांव के ही लोगों ने रास्ते में रोककर तमंचा सटा दिया। इसके बाद लाठी-डंडे से पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया। नगर कोतवाली के पूरे केशवराय गांव निवासी शमीम (22) पुत्र लाल मोहम्मद इलाहाबाद में बैंकिंग की तैयारी करता है। इन दिनों घर आया था। शुक्रवार की सुबह वह इलाहाबाद के लिए निकला था। जैसे ही घर से करीब पांच सौ मीटर दूर पहुंचा कि कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता कि आरोपियों ने उसे तमंचा सटा दिया। इसके बाद हॉकी और डंडे आदि से उसकी पिटाई कर दी। कोतवाली पुलिस ने शमीम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें