मानधाता थाना क्षेत्र में लूट, छिनैती की घटनाओं के बाद ही पुलिस अधिकारियोें को सुरक्षा व्यवस्था की याद आती है। अधिकारियों के चेतने के बाद बंद पड़े गजेहड़ा पुलिस बूथ पर शनिवार को पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। शनिवार के अंक में गजेहड़ा पुलिस चौकी बूथ पर ताला लटकने की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। अधिकारियों का ध्यान बूथ पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के बाद अपराधों पर अंकुश लगने की ओर आकृष्ट कराया गया था। गौरतलब है कि गजेहड़ा के करीब बस में चुनमुन पांडेय की हत्या के बाद कुछ दिनों तक बूथ पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, लेकिन बाद में उन्हें हटा लिया गया। इसके बाद फिर गजेहड़ा के इर्द-गिर्द घटनाएं होने लगीं। ट्रक लूट की घटना के बाद अधिकारियों के आदेश पर शनिवार को दो पुलिसकर्मी फिर बूथ पर तैनात कर दिए गए।