रिश्तेदारी आए युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने व बाद में पंचायत के मामले को मानधाता पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में दबिश दे रही है।
जेठवारा थाना क्षेत्र के अकारीपुर निवासी अखिलेश पटेल अपनी रिश्तेदारी मानधाता थाना क्षेत्र के एक गांव में आया था। आरोप है कि शुक्रवार को उसने रिश्तेदार के घर के सामने रहने वाली एक किशोरी के घर में जबरन घुसकर दुष्कर्म किया। मामले को लेकर गांव के लोगों की रविवार को पंचायत हुई।
ग्रामीणों के मुताबिक पंचों ने पहले आरोपी युवक पर शादी का दबाव बनाया। शादी से इनकार करने पर 30 हजार का रुपये पीड़िता को देने के लिए फैसला सुनाया गया। सोमवार को मामले की जानकारी के बाद एसओ राजकिशोर गांव पहुंचे। पीड़ित परिवार के लोगों से छानबीन की। इसके बाद ग्रामीणों से बातचीत कर हकीकत खंगाली। देर शाम पीड़िता को लेकर परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। एसओ ने बताया कि पीड़िता और आरोपी युवक के रिश्तेदार के घर से रंजिश चली आ रही है। तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा रहा है।