फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 लोगों से लाखों ठगकर जालसाज फरार

Sun, 13 Aug 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 16 लोगों को बैंक की धन दोगुना करने की स्कीम व सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लाखों रुपये ठगकर फरार जालसाज के खिलाफ शिकायतों के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। अब आरोपी धमकी दे रहा है। जिससे पीड़ित व परिवार के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


नगर कोतवाली भगेसरा के रहने वाले भरतलाल पुत्र शीतला प्रसाद का आरोप है कि रानीगंज थाना के रहने वाला एक व्यक्ति बैंक में धन जमा करने के लिए 25 जून 2016 से लेकर मई 2017 तक 7 लाख रुपये जमा कराया। अब वह रुपये नहीं लौटा रहा है। इसी तरह बबलू गुप्ता पुत्र फूलचंद्र भी उसके झांसे में आ गया। उससे भी एक साल के भीतर 4 लाख रुपये जमा कराया। किसी से बैंक की पालिसी के जरिए धन दोगुना करने और किसी को सरकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए विनय कुमार, विकास कुमार, पवन कुमार, रवि वैश्य, शिवम, केदारनाथ, महेश, रवि गुप्ता, कुंदल लाल, शीतला प्रसाद, जगदीश चौरसिया, विनोद कुमार, कमलेश और अनिल को अपने झांसे में लेकर लाखों रुपये ठग लिया है। रुपये मांगने पर वह जान से मारने की धमकी के साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने आला अधिकारियों से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें