फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नथिया और बिछिया में खोजते रहे कैमरा

Mon, 18 Jun 2018 11:32 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
news
विज्ञापन
 यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने आई महिला अभ्यर्थियों की सोमवार को बड़ी फजीहत हुई। केंद्र के प्रवेश द्वार पर लगे मेटल डिटेक्टर से गुजरने से पहले ही महिला अभ्यर्थियों की नथिया, कान का झुमका, पायल, बिछिया और मंगलसूत्र तक उतरवा लिया गया। महिला पुलिसकर्मी तलाशी के दौरान इन आभूषणों में कैमरा खोजतीं रहीं। जांच करने के बाद ही अंदर जाने की इजाजत दी गई। परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में अफसरों ने डेरा डाला रखा था। हालांकि, पहले दिन की परीक्षा में कोई भी नकलची नहीं धराया। पहले दिन 8932 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। जिसमे से 1328 परीक्षार्थियों  ने परीक्षा छोड़ दी।  
विज्ञापन


शहर के आठ केंद्रों पर पहले दिन पुलिस भर्ती परीक्षा सबसे अधिक परेशानी का सामना महिला अभ्यर्थियों को करना पड़ा। महिला पुलिस ने अभ्यर्थियों को देखते ही किनारे बुलाकर पहले पर्स चेक करतीं उसके बाद सोने, चांदी और आर्टिफिशियल जेवरों को। दरअसल में सुरक्षा कर्मियों को इस बात का भय था कि नथिया, बिछिया, पायल  और मंगलसूत्र में कहीं कैमरा और माइक्रोफोन तो नहीं छिपा रखा है। कुछ केंद्रों पर तो  जांच के बाद जेवर तुरंत वापस कर दिया गया, तो कुछ केद्रों पर परीक्षा के बाद दिया गया। फिलहाल, नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए डीएम शंभु कुमार और एसपी संतोष कुमार सिंह दोनों पालियों में परीक्षा के दौरान भ्रमण करते रहे । हालांकि पहले दिन की परीक्षा में कोई भी नकलची नहीं मिला।

शहर के आठ केंद्रों पर हुई परीक्षा  
जीआईसी, श्रीराम बालिका इंटरकालेज, केपी इंटर कॉलेज, आत्रेय एकेडमी, मालती इंटरकालेज, संगम इंटरनेशनल स्कूल, पीबी इंटरकालेज  और सरोजनी इंटरकालेज में परीक्षा हुई। दोनों पाली में हुई परीक्षा में 17,664 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। पहले दिन 8932 अभ्यथयों को परीक्षा में शामिल होना था। गैर जिले से परीक्षा देने के लिए केवल 7504 अभ्यर्थी ही शामिल हुए।
विज्ञापन


आज भी दो पाली में होगी परीक्षा  
सिपाही भर्ती परीक्षा मंगलवार को भी दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा दस से बारह बजे और दूसरी पाली की परीक्षा तीन से पांच बजे तक होगी। नकलचियों पर पहरा रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें