प्रतापगढ़।
शहर के निर्मल तिराहे से दो युवकों ने सोमवार की रात तमंचे के बल पर
छात्रा का अपहरण कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट
दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को कानपुर में अपहृत छात्रा बरामद
हो गई। जिसे लेने के लिए परिजनों संग पुलिस रवाना हो गई।
नगर कोतवाली के
बलीपुर निवासी हीरामणि पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी नातिन आयुषी
सोमवार की शाम सामान लेने के लिए बाजार गई थी। लौटने के दौरान निर्मल
तिराहे के करीब टक्करगंज निवासी मोहम्मद सैफ अपने एक साथी के साथ बाइक से
खड़ा था। उसने तमंचे के बल पर उसकी नातिन को अगवा कर लिया। काफी तलाश के
बाद भी उसका पता नहीं लगा। शिकायत पर पुलिस ने सैफ समेत दो लोगों के खिलाफ
मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी उनका
सुराग नहीं लगा। नगर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि अपहृत छात्रा कानपुर
जीआरपी को मिल गई है। उसे लेने के लिए परिजनों संग पुलिसकर्मियों को भेजा
जा रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वे घर छोड़कर भागे हु ए हैं।