कोतवाली क्षेत्र के कुंवर का पुरवा सरसपुर गांव में रविवार की रात पड़ोसी ने रंजिश में युवक पर तमंचे से फायर कर दिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सरसपुर गांव निवासी नवीन उर्फ सोनू पुत्र हीरालाल रविवार की रात शौच गया था। आरोप है कि लौटते समय घात लगाए बैठे पड़ोसी रामआसरे ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी चीख सुनकर आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। हमलावर पड़ोसी के साथ शैलेंद्र व नान भइया भी थे। घायल युवक को सीएचसी ले जाया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी कोतवाल अमित पांडेय ने बताया कि युवक के बदन पर लगी गोली का निशान बनाया गया। गोली लगने की बात गलत है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।