फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को गोली मारी लूटने की कोशिश

Fri, 16 Dec 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
विज्ञापन
गन शॉट
विज्ञापन

विज्ञापन
लालगंज कोतवाली के धंधुआ गाजन गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार रात एक व्यापारी को गोली मार दी। वह दुकानों पर सामान की सप्लाई कर पिकअप से घर लौट रहा था। गोली लगने के बाद उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के मोहनगंज निवासी छोटेलाल केसरवानी व्यापारी है।

वह बाजार से घरेलू सामान खरीदकर दुकानों पर पहुंचाता है। शुक्रवार को वह लालगंज क्षेत्र में गया था। रात करीब सवा नौ बजे वह वसूली कर पिकअप से घर लौट रहा था। जैसे ही टेढुई मोड़ धधुआं गाजन के पास पहुंचा कि अपाचे व पल्सर सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोकने के बाद लूटने का प्रयास किया। इस पर छोटेलाल ने पिकअप की रफ्तार बढ़ा दी। इस पर बदमाशों ने ओवरटेक करके फायरिंग करनी शुरू कर दी। एक गोली उसके बायें हाथ में लगी। इसके बाद भी उसने पिकअप की रफ्तार कम नहीं की। बदमाशों ने सगरा बाजार तक उसका पीछा किया। वह सगरा में अपने परिचित दुकानदार के पास पहुंच गया। वहां भीड़ थी। यह देखकर बदमाश लौट गए। सूचना मिलते ही उसके परिजन पहुंचे। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें