फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांस विक्रेता को गोली मारी, मौत

Thu, 07 May 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी कोतवाली के कंसापट्टी गांव के करीब साइकिल सवार मांस विक्रेता को बाइक सवार दो लोगों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल मांस विक्रेता को पुलिसकर्मी नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बरहूपुर निवासी गुलफाम (45) गुरुवार की रात नौ बजे करैला बाजार स्थित अपनी मांस की दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहा था। उसके साथ उसका बेटा भी था। कंसापट्टी गांव के करीब पहुंचा तो पीछे से आए बाइक सवार दो लोगों ने उसे तमंचे से गोली मार दी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर नीचे गिर पड़ा। उसका बेटा फायरिंग में बाल-बाल बच गया। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के साथ ही राहगीर दौड़े तो हमलावर भाग निकले।


 घटना की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मांस विक्रेता को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गई। वहां डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान गुलफाम की मौत हो गई। इस बाबत प्रभारी कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। गोली किस रंजिश में मारी गई। अभी बता पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें