फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे की पिटाई से मामा की मौत

Mon, 25 Jul 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
murder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
 घर जाने से मना करने पर भांजे ने मामा की पिटाई कर दी। इससे गंभीर रूप से जख्मी मामा की मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर थाने में भांजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ तो वह फरार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में भी कोहराम मच गया। बाघराय थाना क्षेत्र के पचमहुआ गांव निवासी दशरथ सरोज चंडीगढ़ में ठेकेदारी का काम करता है। वह कुछ दिन पहले इलाहाबाद पश्चिमनारा निवासी अपने भांजे सुरेंद्र कुमार को भी अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन


कुछ दिन वहां रहने के बाद उसके भांजे ने घर जाने की बात कही। इस पर उसने उसे डांटते हुए काम ज्यादा होने और पूरा करके जाने की बात कही। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया और सुरेंद्र ने अपने मामा दशरथ की पिटाई कर दी। पिटाई से उसका सिर फट गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चंडीगढ़ में आसपास रहने वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने भांजे पर मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। उधर भांजा फरार हो गया। सूचना पर परिजन चंडीगढ़ पहुंचे और शव को घर ले आए। उसका शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें