फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही पोल पर दौड़ाई गई है एलटी व एचटी लाइन

Tue, 28 Jul 2015 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वारा। अंतू क्षेत्र में एक ही पोल पर एलटी व एचटी लाइन दौड़ाई गई है। दोनों तार एक दूसरे से छूते हैं तो ग्रामीणों के घरों के उपकरण जल जाते हैं। घरों में आए दिन हाई वोल्टेज करंट दौड़ जाता है। इससे एक व्यक्ति की जान भी जा चुकी है। इसके बाद भी किसी अधिकारी का ध्यान इस ओर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन


गड़वारा बाजार में एक ही पोल पर एलटी और एचटी लाइन के तार दौड़ाए गए हैं। इससे हवा चलने पर दोनों तार एक-दूसरे से छू जाते हैं। जिससे आए दिन शार्ट सर्किट की घटनाएं होती रहती हैं। इससे लोगों के घर में लगे इलेक्ट्रानिक उपकरण भी फुंक जाते हैं। हाल ही में शार्ट सर्किट के बाद टीवी बंद कर रहे अशोक सिंह को करंट लग गया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। कई लोगों के घरों के उपकरण जल गए थे। इतना ही नहीं, इसी पोल से बैंक व टेलीफोन एक्सचेंज में भी लाइन गई है। यहां भी कभी आग लगने का हादसा हो सकता है। मगर सब कुछ जान कर भी विभागीय अधिकारी अंजान बने बैठे हैं। इससे किसी दिन बाजार में बड़ा हादसा हो सकता है।

गड़वारा बाजार के लोगों की बातों पर गौर करें तो एक ही पोल पर दौड़ाए गए एलटी व एचटी लाइन करीब 50 वर्ष पुरानी है। पोल भी जर्जर हो गया है। इसके लिए ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर नए पोल व तार बिछाए जाने की मांग की, मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें