फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटाकर बदमाशों ने जेवरात समेत नगदी लूटी

Mon, 04 Apr 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सुलतानपुर से बहू की विदाई करवाकर बाइक से घर लौट रहे एक बुजुर्ग को सोमवार रात बदमाशों ने रोक लिया। ससुर और बहू को तमंचा सटाकर उनके पास रहे जेवरात व नगदी लूट ली। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की। बार्डर का मामला होने के चलते खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी। पट्टी कोतवाली के जैतापुर गांव निवासी दुर्गाप्रसाद पांडेय के बेटे की ससुराल सुलतानपुर जनपद में है। इन दिनों उनकी बहू मायके में ही रह रही थी। सोमवार की शाम दुर्गा प्रसाद बहू की विदाई करवाकर उसे बाइक से लेकर घर लौट रहे थे। सुलतानपुर और प्रतापगढ़ बार्डर पर स्थित मदाफरपुर व शिवगढ़ के बीच सूनसान देखकर बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें व उनकी बहू को तमंचा सटा दिया। इसके बाद दुर्गा प्रसाद की बहू के शरीर से व बैग में रहे लाखों रुपये के जेवरात व आठ हजार नगदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत कंधई पुलिस से की। बार्डर का मामला होने के चलते पुलिस ने लिखापढ़ी तो दूर आरोपियों को पकड़ने के लिए भी कोई कदम नहीं उठाया। खबर लिखे जाने तक दुर्गा प्रसाद अपनी शिकायत लेकर दो थानों के बीच भटक रहा था। पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही थी। इससे वह काफी परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें