फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्च का पाउडर फेंक लूटे 25 हजार

Thu, 01 Sep 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप कर्मियों से हुई लूट के बाद जांच करते एसपी व अन्य पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आंख में मिर्च का पाउडर फेंककर बाइक सवार बदमाश 25 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद दहशत व्याप्त हो गई। पुलिस लूट की घटना से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के सुबरनी निवासी संतोष विश्वकर्मा पुत्र राम करन गुरुवार दोपहर स्थानीय बाजार में स्थित बैंक आफ बड़ौदा से रुपये निकालने आया था।

वह बैंक से रुपये निकालकर बाहर निकला और सामने वड़ा पाव की दुकान के करीब पहुंचा। उसी समय बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी आंख में मिर्च का पाउडर फेंक दिया। इसके बाद उसकी जेब से 25 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और बदमाशों की खोजबीन करने लगी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वे हाथ नहीं लगे। एसओ राजकिशोर का कहना है कि लूट की घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें