अंतू थाना क्षेत्र के करौंदी घाट पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक को तमंचा सटाकर 20 रुपये लूट लिए। घटना के बाद बदमाश भाग निकले। सूचना मिलने के बाद भी अंतू पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। कोतवाली पुलिस काफी देर तक घटनास्थल को लेकर परेशान रही। नगर कोतवाली के अचलपुर निवासी फूलचंद्र शनिवार को अपने दोस्त विपिन के साथ बहन के घर पूरे ईश्वरनाथ जाने के लिए निकला। साइकिल लेकर दोनों करौंदी घाट पहुंचे। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने सूनसान स्थान देख दोनों को रोक लिया। करीब पहुंचते ही तमंचा सटा दिया। जिससे वे विरोध का साहस नहीं कर सके। इसके बाद बदमाशों ने फूलचंद्र की जेब से 20 हजार रुपये और एक मोबाइल लूट निकाल लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भागने लगे तो दोनों ने शोर मचाया। आसपास के लोगों के साथ ही राहगीर भी दौड़े लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। घटना की खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस भी काफी देर तक परेशान हुई। चूंकि घटनास्थल अंतू थाना क्षेत्र में पड़ता था। इसलिए कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी अंतू पुलिस को दी। शाम तक अंतू पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। पीड़ित फूलचंद्र अपनी बहन के निर्माणाधीन मकान में जरूरत पड़ने पर रुपये देने जा रहा था।