फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगीर से बदमाशों ने 30 हजार रुपये छीने

Sun, 22 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
एटीएम से रुपये निकालकर जा रहे राजगीर से बदमाशों ने 30 हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। घटना शनिवार रात की है।
विज्ञापन

बिहार प्रदेश का रहने वाला शिवकेस सक्सेना सांगीपुर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में मंदिर निर्माण कर रहा है। उसके साथ मजदूरों की पूरी टीम भी है। बताते हैं कि शनिवार की रात वह किठावर बाजार एटीएम से रुपये निकालने गया था। उसने एटीएम से 30 हजार रुपये निकाले। इसके बाद वह बाइक से खजुरी के लिए चल पड़ा। रास्ते में सूनसान स्थान पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचा सटाकर रुपये छीन लिए। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। घटना की शिकायत पीड़ित राजगीर ने पुलिस से की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें