फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकता मिला मजदूर का शव

Tue, 10 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र में आरा मशीन मजदूर का शव बाग में आम के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। थाना क्षेत्र के हनुमान पांडेय का पुरवा निवासी जगतबहादुर वर्मा (45) कटका मोड़ के पास आरा मशीन में मजदूरी कर परिवार का गुजर-बसर करता था। इस बीच आरा मशीन बंद चल रही थी। ग्रामीणों की मानें तो मालिक ने उसकी मजदूरी रोक रखी थी। कई दिनों से उसके घर का खर्च नहीं चल रहा था। इससे वह परेशान था। सोमवार को वह आरा मशीन मालिक के पास गया और मजदूरी की मांग की। रुपये देने में मालिक ने असमर्थता जताई। जिसके चलते वह मुंह लटकाए हुए घर चला आया। मंगलवार दोपहर अचानक वह परिजनों से बिना कुछ बताए निकला। दो घंटे बाद उसका शव घर दूर बाग में आम के पेड़ से लटकता मिला। गांव के लोगों ने शोर मचाया तो परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही वे रोने-बिलखने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी एसओ रामऔतार वर्मा ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। प्रथम दृष्टया उसने खुदकुशी की है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही उसके मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें