फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडा में बाइक सवार युवकों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

Sat, 19 Jan 2019 12:56 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
ट्रक - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
 प्रतापगढ़-कुंडा मार्ग पर बाइक की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार युवकों को ट्रक रौंदते हुए गुजर गई। जिससे ममेरे भाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बुआ के लड़के की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। जानकारी मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कुंडा कोतवाली के वजीरपुर निवासी जितेंद्र कुमार (20) पुत्र कंधई पंजाब में ईंट-भट्ठे पर काम कर शुक्रवार की सुबह घर लौटा था। कुंडा पहुंचने पर उसने अपनी बुआ के लड़के विजय कुमार (23) पुत्र पितई निवासी जमेटी को बुला लिया। विजय के आने के बाद दोनों बाइक से वजीरपुर के लिए निकले। खेमीपुर के पास प्रतापगढ़-कुंडा मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिससे विजय बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान हीरागंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर गिरे विजय व जितेंद्र कुमार को रौंदते हुए गुजर गया। जिससे मौके पर ही जितेंद्र की दर्दनाक मौत हो गई।

आसपास के लोगों ने शोरशराबा मचाया, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल विजय को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने विजय की हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


घरवाले करते रह गए जितेंद्र का इंतजार
पंजाब में ईंट-भट्ठे पर काम करने के बाद जितेंद्र घर लौट रहा था। उसने फोन पर परिवार के लोगों को जानकारी दी थी। लखनऊ से बस पकड़ कर शुक्रवार की सुबह कुंडा पहुंचे जितेंद्र ने अपनी बुआ के लड़के विजय को बुला लिया। चूंकि दोनों हमउम्र थे, इसलिए विजय बाइक लेकर तुरंत ही कुंडा पहुंच गया। परिवार के लोगों को जितेंद्र ने कुंडा पहुंचने की बात भी बताई थी। परिवार के लोग उसका इंतजार कर ही रहे थे कि तभी परिजनों को जितेंद्र की मौत और विजय के गंभीर रूप से घायल होने की खबर पहुंची। जिसे सुनते ही परिजन बदहवास होकर अस्पताल की ओर भागे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें