फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बनाया बंधक

Mon, 09 Jan 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
शनिवार दोपहर शौच के लिए निकली किशोरी को गांव के ही दो सगे भाइयों ने अपहरण कर पंपिगसेट में बंद कर दिया। खोजबीन के दौरान वह गांव के एक पंपिगसेट पर बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने गांव के दो सगे भाइयों के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी सगे भाई घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन


कोहड़ौर थाना क्षेत्र के डुहिया की एक किशोरी शनिवार दोपहर शौच के लिए निकली थी। जो शाम तक घर नहीं लौटी। इससे परेशान होकर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। रविवार भोर में किशोरी गांव स्थित एक पंपिगसेट पर बेहोशी की हालत में मिली। परिजन उसे घर लाए। होश में आने पर उसने बताया कि गांव के संतोष कुमार व राजकुमार शौच के लिए जाते समय मुंह पर रुमाल डालकर उठा ले गए थे। उसे पंपिगसेट में जबरन बंद कर रखा था। मामले की जानकारी मिलने पर कोहड़ौर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की छानबीन करने के बाद पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर दोनों सगे भाइयों के खिलाफ अपहरण व बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस आरोपियों के घरों पर धमकी लेकिन दोनों घर पर नहीं मिले। एसओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें