फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के घर बिकती थी कच्ची शराब

Wed, 15 Jun 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के प्रधान ही गांव में शराब का कारोबार करते थे। पुलिस को सूचना मिली तो दबिश देकर उनके घर से 50 लीटर शराब बरामद की। मौके पर प्रधान नहीं मिले। उनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के छिन्दौरा गांव निवासी ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह उर्फ तालुकेदार घर पर कच्ची शराब का कारोबार करते थे। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो टीम बनाकर छापेमारी की गई। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को उनके घर से 50 लीटर शराब मिली जिसे कब्जे में ले लिया गया। उधर मौके पर प्रधान नहीं मिले। पुलिस उनके घर से बरामद शराब थाने उठा लाई। इसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। एसओ अखिलेश सचान ने बताया कि प्रधान के घर से शराब मिली है। मुकदमा लिख लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें