फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल चौकी प्रभारी और सपाई भिड़े

Thu, 30 Jun 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के महुआर गांव में जमीन के विवाद को लेकर जेल चौकी प्रभारी और सपाइयों में देर रात टकराव हो गया। कोतवाल के पहुंचने पर किसी तरह मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

जेल चौकी प्रभारी दिनेश शुक्ला बुधवार की रात करीब आठ बजे महुआर निवासी आशा देवी की शिकायत पर जांच करने गए थे। गांव के जयराम से उसका विवाद चल रहा है। आरोप है कि पुलिस सपा कार्यकर्ता राजाराम के परिवार के लोगों को बुरा भला कहने लगी। जब वह सपा जिला महासचिव इरशाद सिद्दीकी से मोबाइल पर बात कराने लगा तो दरोगा बिफर पड़ा। उसने सपा नेता को भी अपशब्द कहना शुरू कर दिया। मोबाइल पर बात करने से इनकार कर दिया। कार्यकर्ता के उत्पीड़न की खबर सुनने के बाद सपा नेता मौके पर पहुंचे। वहां से दरोगा सिपाहियों के साथ निकल चुका था। जेल तिराहे पर जेल चौकी प्रभारी सपा कार्यकर्ताओं को मिल गए।

मोबाइल फोन न उठाने व कार्यकर्ता के परिजनों के साथ गाली गलौच करने व प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए सपाई दरोगा से भिड़ गए। यह देख सिपाही ने कंट्रोल रूम फोन कर अधिकारियों को अवगत कराया। हंगामे की खबर सुनते ही शहर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव, एक्शन मोबाइल मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक मामला शांत हो चुका था। कोतवाल ने सभी की बात सुनने के बाद मामला शांत कराया। खुद विवाद का निपटारा कराने की बात कही। जेल चौकी प्रभारी दिनेश शुक्ला का कहना है कि सपा नेता के साथ मौजूद कुछ लोगों ने अभद्रता की है। उन्होंने मुख्यमंत्री या किसी नेता को गाली नहीं दी है। आरोप सरासर गलत है। बतादें कि मंगलवार की रात को भी जेल तिराहे पर नशे में धुत युवक ने बवाल काटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें