इलाके के एक गांव के प्रेमी युगल का प्रेम बंधन छह माह में ही चकनाचूर हो गया। वही प्रेमी, जो उसे अपनी विवाहिता बना कर लाया था, किसी गैर मर्द के साथ सोने के लिए मजबूर कर रहा है। विरोध जताने पर पत्नी को प्रताड़ित कर रहा है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी लेकिन वह फरार मिला।
क्षेत्र के एक गांव में छह माह पूर्व एक युवक ने प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज कर उसे अपनी विवाहिता बनाया था। मगर छह माह बीतते ही उसके प्रति उसकी दीवानगी काफूर हो गई। अब वह अपने एक मित्र के साथ उसे सोने को मजबूर कर रहा है। विरोध जताने पर उसकी प्रताड़ना शुरू कर दी। विवाहिता ने कोतवाली में पति व उसके मित्र के विरुद्ध तहरीर देकर अपनी अस्मत बचाने की गुहार लगाई है।
महिला की तहरीर पर पुलिस ने दबिश दी लेकिन आरोपी फरार मिला। पुलिस उसके विरुद्ध महिला की तहरीर पर रिपोर्ट लिखने की तैयारी कर रही है। इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाल अजीत पांडेय ने कहा कि विवाहिता की तहरीर पर पुलिस मौके पर दबिश को गई थी लेकिन आरोपियों के फरार होने के कारण वापस लौट आई। मामले की जांच की जा रही है दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।