31 बेरोजगार बने सिक्योरिटी गार्ड
- फोटो : अमर उजाला
कई दिन से 500 और 1000 रुपये के नोट बदलने के लिए भटक रहे युवक की बृहस्पतिवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना सुबह 10.30 बजे उस वक्त हुई जब वह कैश लेने के लिए बैंक जा रहा था।
लालगंज कोतवाली के पूरे गिरधर सहाय तिना निवासी सुरेंद्र सिंह (28) पुत्र वीरेंद्र बहादुर सिंह पहाड़पुर विद्युत उपकेंद्र में प्राइवेट लाइनमैन था। नोटबंदी के फैसले के बाद से वह हजार व पांच सौ के नोट बदलने के लिए बैंकों के चक्कर काट रहा था। घर में बिल्कुल भी पैसा नहीं था। बुधवार सुबह आठ बजे से लेकर शाम तक वह एसबीआई सगरासुंदरपुर की शाखा पर कतार में लगा रहा।
हालांकि नोट नहीं बदल सके। बृहस्पतिवार को सुबह होते ही वह बिना कुछ खाए कैश बदलने के लिए बैंक जाने की बात कह कर घर से निकल पड़ा। रास्ते में परिचित बासूपुर निवासी सत्यदेव यादव भी मिला और दोनों करीब साढ़े 10 बजे सगरा सुंदरपुर एसबीआई शाखा के पास पहुंचे। यहां पहले से ही भारी भीड़ जमा थी, ऐसे में सुरेंद्र सौ 100 मीटर दूर रुक कर भीड़ कम होने का इंतजार करने लगा। इसी बीच उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। साथ मौजूद सत्यदेव उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचा लेकिन चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकाें ने उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। जानकारी होने पर रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।