फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या

Tue, 14 Jun 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
- फोटो : BBC
विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक किशोरी की हत्या कर दी गई। अस्त-व्यस्त कपड़े देखकर आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ गैंगरेप किया गया है। आरोपी कार से उसका शव फेंककर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर हड़ंकंप मच गया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। किशोरी के मुंह से झाग निकल रहा था। ऐसे में उसे जहर देने की भी आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। महेशगंज थाना क्षेत्र की एक 17 वर्षीय किशोरी गांव में ही स्थित अपने पुरान मकान पर सोमवार सुबह खाना बनाने के बाद भाभी से नए मकान पर जाने की बात कहकर निकली। चर्चा है कि इस बीच बाइक सवार दो युवक पहुंचे और किशोरी को लेकर चले गए। सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे सियरिया मसवन के पास सड़क कार सवार किशोरी का शव फेंककर भाग निकले। वहां मौजूद महिला ने किशोरी का शव देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर घरवालों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। किशोरी के मुंह से झाग निकल रहा था। ब्लड से पूरा कपड़ा लाल पड़ गया था। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ महेशगंज ने बताया कि अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। पुलिस जांच कर रही है। अभी कोई तहरीर नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें