फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने का झांसा देकर सहेली के पिता ने किया रेप

Sun, 09 Oct 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन
सहेली का पिता स्नातक की एक छात्रा को नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन माह तक दुराचार करता रहा। अंतू पुलिस सूरत से आरोपी को दबोचकर शनिवार को थाने लाई और छात्रा का मेडिकल चेकअप कराने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र निवासी एक छात्रा की डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली अमेठी जिले की एक छात्रा से दोस्ती थी। सहेली का घर रास्ते में ही पड़ता था, इसलिए अमेठी जाते वक्‍त छात्रा प्राय: उसके घर भी चली जाती थी। इस बीच सहेली के पिता से उसकी मुलाकात हुई। वह सूरत में रहकर नौकरी करता था। आरोप है कि वह छात्रा को 20 हजार रुपये महीने वेतन वाली नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया। इधर, परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसी साल 12 अगस्त को अंतू थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया।

मामले की जांच-पड़ताल करते हुए अंतू पुलिस आरोपी की खोज में सूरत पहुंची और छात्रा के  परिजनों के सहयोग से आरोपी तक पहुंच गई। साथ ही छात्रा को भी मुक्‍त करा लिया। शनिवार को अंतू पुलिस दोनों को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल कराने के लिए भेजा तो दुराचार की पुष्टि हो गई। इसके बाद आरोपी शिव कुमार को जेल भेज दिया गया। हालांकि पुलिस लिखापढ़ी से बचने के लिए आरोपी की गिरफ्तारी चंद्रिकादेवी धाम से दिखा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें