फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल का बालक ट्रैक्टर से कुचला

Wed, 21 Jan 2015 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलखरी गांव के पास बुधवार की सुबह मां और मासूम भाई को साइकिल पर बिठाकर दवा दिलाने जा रहे उडीडीह गांव के नीरज को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। चार साल के राजू की पहिये के नीचे आकर मौके पर ही मौत हो गई जबकि नीरज और मां सरोजा जख्मी हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के उड़ीडीह निवासी मोतीलाल की पत्नी सरोजा देवी बुधवार की सुबह अपने चार वर्षीय बेटे राज को दवा लेने के लिए मोहनगंज जाने के लिए निकली थी। साइकिल पर अपनी मां और भाई को बैठाकर नीरज बेलखरी गांव के करीब पहुंचा था तभी एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।

इससे सभी साइकिल से गिर पड़े और राज ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि नीरज और सरोजा चुटहिल हो गए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। मृतक के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ विजय प्रताप ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें