फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश को लेकर करनपुर खूजी में फायरिंग

Wed, 30 Mar 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
बेलखरनाथधाम (ब्यूरो)। चुनावी रंजिश को लेकर कंधई थाना क्षेत्र के करनपुर खूजी गांव में बुधवार देर रात दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। उक्त गांव के नौशाद व फैयाज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान ही तनातनी चली आ रही थी। कई बार दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं। बुधवार रात साढ़े दस बजे के करीब किसी बात को लेकर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हो गए। मारपीट के बाद दोनों ओर से असलहे निकल गए। फायरिंग होने लगी। सूचना पर आनन-फानन में दीवान गंज चौकी से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने के बाद भी दोनों पक्ष फायरिंग करते रहे। खबर लिखे जाने तक फायरिंग जारी थी। पट्टी कोतवाली पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें