फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ैयाडीह बाजार में युवकों पर झोंका फायर

Sat, 23 Apr 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
स्थानीय बाजार में दो युवकों पर बाइक सवार हमलावरों ने फायर झोंक दिया। हालांकि वे बाल- बाल बच गए। विलंब से पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के सरखेलपुर निवासी शहबाज अपने साथी सलमान के साथ शुक्रवार की शाम उड़ैयाडीह तिराहे पर खड़ा था। तभी दो बाइक से सवार होकर चार लोग पहुंचे। उन लोगों को देखते ही सलमान और शहबाज भागने लगे। यह देख बाइक सवार लोगों ने तीन फायर झोंक दिया। हालांकि दोनों को गोली नहीं लगी। वे अपनी जान बचाने के लिए संजय के घर में घुस गए। फायरिंग देख बाजार के लोग दौड़े तो हमलावर बाइक लेकर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल पुलिस नहीं पहुंची। करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि उनके बीच पुरानी रंजिश चलने की बात सामने आ रही है। घटना की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें