गोयल रेजीडेंसी होटल के ग्राउंड फ्लोर पर आर्यन रेस्टोरेंट है। आग से पूरा रेस्टोरेंट जलकर राख हो गया। ऊपरी तल पर स्थित मीटिंग हाल भी जल गया। लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। स्थिति यह थी कि दरवाजे और छतों में लगीं एल्यूमीनियम की प्लेटें आग की चपेट में आकर गल गई थीं। होटल का कोई कोना ऐसा नहीं बचा, जहां आग का असर न दिख रहा हो। आग से रेस्टोरेंट और मीटिंग हाल में लगीं एल्यूमीनियम की प्लेटें गल गईं। धुएं की वजह से दीवारें और छतें काली पड़ गईं। ऐसा लग रहा था मानों ब्लास्ट हुआ हो। घटना की भयावहता को देखकर लोग आशंका जता रहे थे कि यदि हादसा दिन में होता तो और ज्यादा लोगों की जान चली जाती। दिन में तमाम बाहरी यात्री भी रेस्टोरेंट में खाना खाने आते-आते रहते हैं। अक्सर इस होटल के हाल को मीटिंग के लिए भी लोग बुक करते रहे हैं। ऐसे में दिन के वक्त घटना होने पर तमाम लोगों की जान जाने से इंकार नहीं किया जा सकता है।