फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 31 Dec 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पति की अनुपस्थिति में पड़ोसियों ने एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आपत्तिजनक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। इस मामले को लेकर कई लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। इस पर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचकर जांच की। 
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की एक महिला ने रविवार सुबह तमाम लोगों के साथ कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसका पति मजदूरी करता है। 29 दिसंबर को दिन में पड़ोस के रहने वाले दो लोग और एक अज्ञात उसके घर आ गए। तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। जाते समय धमकी दी कि यदि किसी को बताओगी तो पूरे परिवार को जान से हाथ धोना पडे़गा। इस दौरान अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसकी जानकारी महिला हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी राम आशीष यादव मौके पर पहुंचे। मामला दो वर्गों का होने के कारण तनातनी है। पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया गैंगरेप का आरोप गलत निकला। आरोपी पड़ोसी हैं। महिला को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो डालने से नाराजगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें