फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनगंज में विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल

Mon, 19 Nov 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
बवाल
विज्ञापन
 मोहनगंज में विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर शनिवार की शाम फिर बवाल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस से भी बवाली भिड़ गए। पुलिसकर्मियों से हाथापाई की गई। लोगों के हमलावर होने पर सिपाहियों ने भागकर जान बचाई। खबर मिलने पर शहर कोतवाली कई चौकी प्रभारियों के साथ मौके पर पहुंचे। फिर भी मृतक बीडीसी सदस्य के परिवार के लोग पुलिस से तकरार करते रहे। इस मामले में सिपाही की तहरीर पर नगर कोतवाली में सात नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



नगर कोतवाली के मोहनगंज में बीते दिनों विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मारपीट में घायल बीडीसी सदस्य गनेशीलाल गुप्ता की मौत हो गई थी। पुलिस की मानें तो शनिवार की शाम विवादित जमीन पर मृतक बीडीसी सदस्य के परिवार के लोग कब्जा कर रहे थे। दूसरे पक्ष की शिकायत पर डायल 100 पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए डायल 100 ने मोहनगंज चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। सूचना पर सिपाही दिनेश शर्मा मौके पर पहुंचा। वह लोगों को समझाने का प्रयास करते हुए विवादित जमीन पर कब्जा करने से रोकने लगा। यह देख लोग गालीगलौज करते हुए पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। लाठी-डंडा व कुुल्हाड़ी लेकर पुलिस पर हमलावर हो गए।


पुलिसकर्मियों ने वहां से भागकर जान बचाई। सिपाही दिनेश ने घटना की जानकारी पुलिस अफसरों को दी। कुछ ही देर में शहर कोतवाल कई चौकी प्रभारियों के साथ मौके पर पहुंचे। जमीन पर कब्जा करने वाले लोग पुलिस से तकरार करते रहे। बाद में किसी तरह लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। इस मामले में सिपाही दिनेश की तहरीर पर मृत बीडीसी सदस्य के परिवार के अशोक कुमार गुप्ता समेत सात नामजद व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाल ने बताया कि बीडीसी सदस्य की हत्या में दो आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिस भूमि को पहले बेचा जा चुका है, उसी पर फिर से बीडीसी सदस्य के परिजन कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें