फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से गिरकर दो लोगों की मौत, मचा कोहराम

Sun, 26 Feb 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
पेड़ पर चढ़कर डाल काट रहे दो मजदूर तेज हवा चलने से नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल दोनों मजदूरों को परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे कि उनकी मौत हो गई। दोनों अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के संचौली गांव निवासी रामलाल गौड़ (55) जंगल में पेड़ पर चढ़कर सूखी लकड़ी काट रहा था। इस बीच तेज हवा चलने लगी। जब तक वह अपने को संभाल पाता कि नीचे आ गिरा। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते मौके पर मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। उधर, कंधई थाना क्षेत्र के  खूजी कला गंगाधर निवासी विक्रम सिंह (28) पुत्र राधेश्याम लकड़ी के ठेकेदार अख्तर उर्फ सोनू के साथ पेड़ काटने के लिए रामपुर कांपा गया था।

दोपहर में पेड़ से गिर गया। इस बीच उसके ऊपर एक डाल भी गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने हालत नाजुक बताकर उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। रास्ते में विक्रम सिंह की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। आठ वर्ष पहले रंजना से विक्रम की शादी हुई थी। उसके दो बच्चे अंजली (7) सात व अनीस (5) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें