फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में बवाल, डीजे फूंका

Tue, 26 Jul 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाबू का पुरवा विजयीमऊ गांव में रविवार देर शाम बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद बवाल हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दरवाजे पर खड़े डीजे को आग के हवाले कर दिया। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। दो वर्गों के बीच का मामला होने से गांव में तनाव फैल गया। नौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाबू का पुरवा विजयीमऊ गांव में मो.खालिक व अमृतलाल के बच्चों के बीच रविवार की शाम करीब पांच बजे विवाद हो गया था। रात में दोनों पक्षों के बीच बच्चों की मारपीट को लेकर पूछताछ होने लगी। इस बीच कहासुनी के दौरान बात बढ़ गई। दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष ने महिलाओं समेत बच्चों को घर में घुसकर पीटा। इतना ही नहीं दरवाजे पर खड़े डीजे को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शहानाबानो पत्नी खालिक, मो.शाकिर पुत्र शकील, कनीश फात्मा पत्नी मो.छोटे, आशमा बानो पत्नी शकील, चांदनी बानो पुत्री अरमान को संग्रामगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने गांव के अमृतलाल, सुखदेव, राजू, रघुनाथ, भोंदू, कल्लू, फूलचंद, पुत्ती, ननगुट्टी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। संग्रामगढ़ एसओ ने गांव में दो संप्रदायों के बीच का मामला होने और तनाव को देखते हुए एक एसआई और चार सिपाहियों को भी तैनात कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें