फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटाई पर सो रहे मासूम पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, मौत

Thu, 23 Nov 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पहलमापुर गांव में सड़क किनारे चटाई पर सो रहे बच्चे पर ओवरटेक के दौरान ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। ट्रैक्टर व चालक गांव का ही होने के कारण मामले में परिजनों से समझौता कर लिया। किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की।पहलमापुर गांव निवासी श्यामबहादुर का चार वर्षीय पुत्र बद्री सुबह घर के सामने ही सड़क किनारे खेल रहा था। वह घर से एक चटाई लेकर आया था। आठ बजे के करीब उसे धूप लगी तो वह अपने को चटाई में ही लपेट कर सड़क किनारे सो गया। इस बीच सड़क से गुजर रहे वाहनों से पास लेने के चक्कर में एक ट्रैक्टर पटरी पर उतरा। चालक ने ध्यान नहीं दिया और पहिया मासूम पर चढ़ गया। पहिये के नीचे किसी के आ जाने का एहसास होने पर उसने ट्रैक्टर रोका, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पर परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे और रोने पीटने लगे। मौके पर जमा भीड़ व चालक के द्वारा अनजाने में हुई घटना की बात करने पर मामला सुलह समझौते के आधार पर निपट गया। परिजनों ने इस मामले में कोई पुलिस कार्रवाई न कर बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें