फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा के लिए फूल तोड़ रहे छात्र के ऊपर गिरी दीवार

Sun, 17 Jul 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूजा के लिए फूल तोड़ रहे छात्र के ऊपर विद्युत उपकेंद्र परिसर की दीवार गिर गई। मलबे के नीचे दबने के कारण उसकी मौत हो गई। यह देख घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जेठवारा निवासी संजय गुप्ता का बेटा अमन गुप्ता (14) स्थानीय बाजार स्थित एबीएल इंटर कॉलेज में कक्षा आठवीं का छात्र था। शनिवार की सुबह वह पूजा के लिए फूल तोड़ने घर के करीब स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास गया था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो फूल तोड़ते वक्त वह दीवार पर चढ़ने का प्रयास करने लगा। अचानक विद्युत उपकेंद्र की जर्जर दीवार उसके ऊपर भरभराकर गिर पड़ी। इससे वह मलबे में दब गया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लोगों ने उसे किसी तरह मलबे से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल अमन को लेकर लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल की ओर भागे। लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन


दहशत में आ गए विद्युत केंद्र पर तैनात कर्मचारी
विद्युत उपकेंद्र की दीवार के मलबे में दबकर छात्र की मौत से विद्युतकर्मी दहशत में आ गए। ग्रामीणों की मानें तो दीवार गिरने से मलबे में दबे छात्र का शव देख परिवार के लोग आपा खो बैठे थे। अनहोनी की आशंका से विद्युतउपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी सहमे रहे। हालांकि परिवार के लोगोें के साथ ही गांव के लोगों ने संयम से काम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें