फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर में लगी आग में जिंदा जल गया अधेड़

Wed, 21 Mar 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज इलाके में बुधवार को बिजली की शार्ट सर्किट से छप्पर में लगी आग में एक अधेड़ जिंदा जल गया। बीमारी से असहाय होने के कारण वह आग में घिरने के बाद भी बाहर नहीं निकल सका। जब ग्रामीण भागकर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का जायजा लेने राजस्व विभाग की टीम भी पहुंची।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के खरगपुर निवासी रामलखन (55) की तबीयत खराब चल रही थी। बुधवार की सुबह वह सोकर उठे। दैनिक क्रिया से निपटने के बाद वह अपने छप्पर में सोने चले गए। सुबह करीब 10.30 बजे अचानक छप्पर से आग की लपटें उठती देख लोगों ने शोर मचाया। गांव के लोग भागकर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तब तक लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस बीच परिवार के लोगों को याद आया कि रामलखन छप्पर में सो रहे थे। शोर मचने पर हड़कंप मच गया।

तब तक आग ने आसपास के मकानों को भी अपनी आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। लोग भीतर घुसे तो रामलखन का झुलसा शव देख बिलख पड़े। आग में दम घुटने और शरीर झुलसने के कारण उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी तुलसी देवी की सूचना पर लालगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें