फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में सास-बहू की मौत

Tue, 15 Jan 2019 12:58 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
घटना के बाद जुटी पुलिस - फोटो : प्रतापगढ़।
विज्ञापन
 नगर कोतवाली के भोजपुर में सास-बहू की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बहू के गले पर चोट के निशान देख मायके से पहुंचे लोगों व ग्रामीणों के बीच पंचायत होती रही। दोपहर बाद दोनों शवों के अंतिम संस्कार की तैयारी होने लगी। मामला संज्ञान में आने के बाद गांव पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। एसपी एस आनंद भी उससे पूछताछ करने के लिए कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के भोजपुर निवासी दिलीप सिंह अपने परिवार के साथ घर में रहता था। सोमवार की सुबह दिलीप के घर से रोने की आवाज आने पर आसपास के लोग पहुंचे तो दंग रह गए। देखा तो दिलीप की मां बिट्टन देवी (75) और उसकी पत्नी ऊषा देवी (45) का शव चारपाई पर पड़ा था। इस बात की जानकारी होने पर गांव के लोग जमा हो गए। दिलीप ने लोगों को बताया कि उसकी मां की तबियत खराब चल रही थी। सास की मौत का सदमा उसकी पत्नी ऊषा देवी बर्दाश्त नहीं कर सकी। उसने फांसी लगाकर जान दे दी। दिलीप के अलावा गांव के लोगों ने भी पुलिस को जानकारी नहीं दी।

उधर, ऊषा की मौत की खबर मिलने पर पिता हरिशरण सिंह निवासी रामपुर कोटवा थाना बाघराय भी अपने परिवार के साथ पहुंचे। दोपहर तक पंचायत चलती रही। गांव के लोगों व ऊषा के पिता के बीच समझौता होने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी होने लगी। अचानक पुलिस को मामले की भनक लग गई। आनन-फानन में एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा, सीओ सिटी अतुल शर्मा और नगर कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस ने सास व बहू के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने दिलीप को हिरासत में लेकर कोतवाली भेजा। उससे पूछताछ करने के लिए एसपी एस आनंद कोतवाली पहुंच गए। एसपी ने बताया कि सास की बीमारी से मौत होने की बात सामने आ रही है, लेकिन विवाहिता की मौत स्पष्ट नही है। उसके गले में चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। दिलीप से पूछताछ की जा रही है।

फोन से नहीं दी सूचना, सीओ कार्यालय पहुंचकर दी जानकारी
नगर कोतवाली के भोजपुर में सास-बहू की मौत के बाद आसपास के गांव के लोग भी जुट गए थे। लोग घटना को लेकर चर्चा भी करते रहे। पुलिस का तंत्र भी फेल रहा। गांव के चौकीदार ने भी पुलिस को मामले से अवगत नहीं कराया। करीब चार बजे एक ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और सीओ सिटी अतुल शर्मा को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसका नाम गोपनीय रखा जाए। पुलिस को बिना सूचना दिए सास-बहू के शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

सास-बहू की संदिग्ध हालत में मौत
नगर कोतवाली के भोजपुर निवासी दिलीप सिंह अपने परिवार के साथ अलग रहता था। वह घर में किसानी कर परिवार का गुजर बसर किया करता था। उसकी मां बिट्टन देवी को 10 माह पहले पैरालाइसिस अटैक पड़ा था। जिसके बाद उसका उपचार चल रहा था।

ऊषा के शव के पास मिली रस्सी
नगर कोतवाली के भोजपुर निवासी दिलीप सिंह की पत्नी ऊषा देवी के गले पर चोट के निशान थे। शव के करीब ही रस्सी भी पड़ी थी। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आशंका जताई कि ऊषा की गला दबाकर हत्या की गई है। फिलहाल पीएम रिपोर्ट में कारण साफ होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें