बदल रहे मौसम के चलते इन दिनों डायरियां के मरीजों की संख्या भी बढ़ती ही जा रही है। सोमवार दिन भर में दर्जन भर से अधिक लोग गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती हुए है।
नगर कोतवाली के भोरई का पुरवा निवासी शैल कुमारी (23) पुत्री राज बहादुर, मोहनगंज निवासी रेशमा बानो (36) पत्नी मो. यासीन, धमौर निवासी मायादेवी (27) पत्नी आरके मिश्र, नगर कोतवाली के गोपालपुर निवासी डब्लू (30) पुत्र शिव कुमार, बेगमवार्ड निवासी इरफान (22), बडनपुर निवासी इंदू (26), रानीगंज निवासी कलावती (65) पत्नी भुल्लन, अंतू थाना के पूरे अंती निवासी श्रेया (8) पुत्री पंकज, भुलियापुर निवासी अब्दुल लतीफ (65), नगर कोतवाली के सिप्टैन रोड निवासी दिव्यांश व फतनपुर थाना के रानी (14) पुत्री शतीश व कंधई थाना के रसोईया निवासी मीरा देवी (60) डायरिया के चपेट में आने से बीमार हो गई। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।