फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्किट एजेंसी सेल्सैमन से 40 हजार रुपये लूटे

Tue, 21 Nov 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीगंज में बिस्किट एजेंसी के सेल्समैन पर फायर झोंकने के बाद बदमाश करीब 40 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। सेल्समैन को बचाने दौड़ा चरवाहा घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की छानबीन करने के बाद घायल को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वीगंज बाजार निवासी भोला गुप्ता ने एक बिस्किट कंपनी की एजेंसी ले रखी है। बिस्किट की डिलेवरी के लिए सेल्समैन शिवकुमार पुत्र सत्यनारायण निवासी पृथ्वीगंज और वाहन चालक साबिर निवासी पुरानी पृथ्वीगंज बाजार को रखा है। मंगलवार को डिलेवरी वाहन लेकर शिवकुमार और साबिर रानीगंज बाजार की ओर गए थे। ग्रामीण अंचलों की बाजारों में बिस्किट सप्लाई करने के बाद वापस लौट रहे थे। रानीगंज थाना क्षेत्र के सिंगाही गांव के करीब वे डिलेवरी वाहन लेकर पहुंचे। तभी बाइक सवार तीन बदमाश ओवरटेक कर वाहन रोक लिए। बदमाश सेल्समैन के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। वह विरोध करने लगा। उनके बीच छीनाझपटी होने लगी। शोर पर खेत में जानवर चरा रहा रामदुलारे (45) पुत्र गंगापाल दौड़ पड़ा। यह देख बदमाशों ने तमंचे से सेल्समैन के ऊपर फायर झोंक दिया। वह सिर नीचे कर लिया। हालांकि गोली रामदुलारे को लग गई। वह चीखा तो आसपास मौजूद लोग दौड़े। लोगों को आता देख बदमाश 40 हजार रुपये से भरा बैग लेकर भाग निकले। पुलिस छानबीन के बाद सभी को थाने ले आई। एसओ ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें