फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरामेदनीगंज में सीज किया 78 क्विंटल गुड़

Fri, 24 Jun 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फूड विभाग की छापेमारी से गुरुवार दिन भर दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। टीम के सदस्यों ने कटरमेदनीगंज बाजार में मानक के विपरीत पाए जाने पर 78 क्विंटल गुड़ सीज कर दिया। मुख्य खाद्य निरीक्षक अमित श्रीवास्तव की अगुवाई में खाद निरीक्षक देवराज सिंह, राजिव कुमार, अंजनी कुमार, राजीव कुमार, अभिषेक कटरामेदनीगंज बाजार पहुंच गए। यहां टीम को देखते ही दुकानदार दुकानें बंद कर भागने लगे। इस दौरान फूड विभाग की टीम ने गणेशी लाल एंड संस के फर्म पर छापा मारकर गुड़ व अरहर की दाल का नमूना लिया। साथ ही मानक के विपरीत पाए जाने पर 78 क्विंटल गुड़  सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें