नल में मुंह लगाकर पानी पीने पर एक मासूम को बेरहमी के साथ पीटा गया। घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने पुलिस का घेराव किया। पुलिस ने मासूम को मेडिकल के लिए भेज दिया है। नगर कोतवाली विवेक नगर निवासी इस्तियाक का 10 साल का लड़का अहमद शनिवार रात करीब 10 बजे एक नल से पानी पीने गया। पास के डेयरी संचालक के लोगों ने उसपर नल में मुंह लगाकर पानी पीने की बात कहकर पिटाई कर दी। आरोप है कि उसे घर में ले जाकर चिमटे से पिटाई कर माचिस की तीली से दागा गया। जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। परिजनों संग लोगों ने भंगवाचुंगी पुलिस चौकी का घेराव कर कार्रवाई की मांग करने लगे। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मासूम को मेडिकल के लिए भेज दिया है।