फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में चले लाठी-डंडे, फायरिंग

Thu, 24 Mar 2016 05:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
चुनावी रंजिश को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। असलहों से फायरिंग भी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा और हंगामा करने वालों को शांत कराया। कंधई थाना क्षेत्र के सोनाही गांव निवासी बृजेश कुमार (35) का पंचायत चुनाव के दौरान गांव के आंशू सिंह से विवाद हुआ था। जिससे दोनों पक्षों के बीच तनातनी चली आ रही थी। गुरुवार को गांव के लोग होली का पर्व मनाने में मस्त थे। गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में बच्चे फिल्मी गानों पर डांस कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कुछ लोगों ने बृजेश के परिवार के एक बालक का अंडरवियर खींच लिया।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। कुछ देर में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े, लेकिन कोई बीचबचाव का साहस नहीं कर सका। लोगों की मानें तो मारपीट के दौरान दो फायर भी किए गए। इस बीच पुलिस के आने की जानकारी होने पर दोनों पक्ष मारपीट बंद कर अपने घरों की ओर भागे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने के बाद घायल बृजेश कुमार, राजेश कुमार (25) पुत्र अयोध्या, नीरज (23), जगन्नाथ, रामकुमारी (55) पत्नी अयोध्या और दूसरे पक्ष से आशू सिंह (35) पुत्र जगदीश सिंह, टिंकू सिंह (26) पुत्र लालता प्रसाद और मिठाईलाल विश्वकर्मा (36) को जिला अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें