फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दो को पकड़ा

Sun, 24 Jan 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गश्त के दौरान पुलिस ने एक चोरी की बाइक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक सिपाही बाइक पकड़ने में घिसट गया। पूछताछ में बाइक  लालगंज से चोरी किए जाने की बात सामने आई। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है। इसमें से एक आरोपी ने थाने से एसओ प्रमेंद्र सिंह की बाइक उड़ाई थी।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा चौकी इंचार्ज आलेक प्रताप सिंह हमराहियों के साथ गश्त पर थे। इस दौरान खटवारे के पास बाबूगंज की तरफ से एक बाइक पर दो लोग आते दिखे। हाथ देने पर भी वह नहीं रुके तो सिपाही इजहार अहमद ने बाइक को पीछे से पकड़ लिया। इस पर भी बाइक सवार नहीं रुके। इसके चलते इजहार अहमद काफी दूर घिसट गया। इस दौरान चौकी इंचार्ज ने गाड़ी से दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में एक ने अपना नाम योगेश तिवारी पुत्र शिवमूर्ति तिवारी निवासी किशुनदास का पुरवा नवाबगंज व दूसरे ने सुभाष जायसवाल पुत्र बनवारी लाल निवासी खलसा लालगंज बताया। दोनों ने बताया कि बाइक लालगंज से चुराई गई थी। योगेश तिवारी पर बाइक चोरी के 15 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। उसने बताया कि वर्तमान मानिकपुर एसओ प्रमेंद्र सिंह की बाइक भी उनके नवाबगंज थाने में रहने के दौरान उसने गायब की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें