फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 29 Nov 2015 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा। बस से उतरकर घर जा रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के डंडौली गांव निवासी सरोज गौतम कहीं गया था। शुक्रवार देर रात करीब नौ बजे वह एक बस से मानिकपुर चौराहे पर उतरा। वह सड़क पार कर ही रहा था कि तेज रफ्तार एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सूचना दी। उधर गंभीर रूप से घायल सरोज ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसकी जेब से मिले मोबाइल से उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। बाद में पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें