शहर से घर जा रही युवती के गले से चेन छीनकर बाइक सवार युवक भाग निकले। हालांकि छीनाझपटी में चेन गिर पड़ी। इससे लुटेरों को खाली हाथ भागना पड़ा। नगर कोतवाली के खुशखुशवापुर निवासी सुनीता पाल बुधवार की शाम बाबागंज सामान खरीदने गई थी। वहां से पैदल ही घर लौटी। भंगवाचुंगी पुलिस चौकी के पीछे गली में जैसे सुनीता पहुंची कि बाइक सवार दो युवकों ने उसके गले से सोने की चेन खींच ली। सुनीता ने लुटेरों का विरोध भी किया। चेन छीनकर बदमाश भाग निकले। आसपास के लोग उसे लेकर पुलिस चौकी पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी तभी पुलिस को घटनास्थल पर छीनी गई सुनीता की चेन मिल गई। यह देख पुलिस और पीड़िता ने राहत की सांस ली।