फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेतापुर बूथ का पोल कमिश्रर ने किया निरस्त

Fri, 09 Oct 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी इलाके में आसपुर देवसरा विकास खंड में पीठासीन अधिकारी समेत मतदान कर्मियों की पिटाई के बाद पहुंचे कमिश्रर ने पोल निरस्त कर दिया। इस बाबत रिपोर्ट दर्ज करा, जाने का आदेश भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिया गया। इधर विकास खंड पट्टी के धनगढ़ सराय छिवलहा में जमकर लाठी-डंडा चलने से दो पक्षों के दर्जनों लोगों के सिर फूट गए। सूचना पर प्रशासन पहुंचा, लेकिन हंगामा करने वाले निकल गए।
विज्ञापन


आसपुर देवसरा विकास खंड के सेतापुर गांव में पीठासीन अधिकारी एनके श्रीवास्तव पर आरोप लगाया गया कि वह एक पक्ष में मतदान कर्मियों से वोट डलवा रहे हैं। इस बात को लेकर पूर्व प्रधान व उनके समर्थकों ने बूथ पर धावा बोलकर पीठासीन अधिकारी व कर्मचारी धीरेन्द्र कुमार मिश्र को बालटी, सरिया, राड आदि से पीट कर घायल कर दिया। इस दौरान उनके कपड़े भी फाड़ डाले गए। सूचना पर कमिश्रर राजन शुक्ल, डीआईजी भगवान स्वरूप समेत तमाम अधिकारी मौके पर आ गए। वहां पर एडीएम पुनीत शुक्ल के साथ भारी मात्रा में फोर्स तैनात कर दी गई। कमिश्नर इलाहाबाद मंडल ने इस मारपीट के पश्चात रिपोर्ट दर्ज कराने तथा पोल निरस्त करने की बात मौके पर कही।

 इसी तरह धनगढ़ गांव का एक युवक फर्जी वोट डालने आया था, जिसे भगा दिया गया। जिस पर उसके गांव के लोग लाठी डंडा लेकर चले आए और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान बूथ का दरवाजा टूट गया। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के चौथी यादव, हरिशंकर विश्वकर्मा, दुर्गेश यादव तथा दूसरे पक्ष से कैलाश सिंह, गीता सिंह, जयंत बहादुर सिंह,निखिल, दीपू, सोनू व कुलदीप को चोटें आई हैं। मारपीट की सूचना पर डीएम अमृत त्रिपाठी व एसपी सुनील कुमार सक्सेना मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें