फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इनकार करने पर किशोरी को मारी गोली

Fri, 02 Oct 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी से इनकार करने पर एक युवक ने किशोरी को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मां ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। इस बीच आरोपी भाग निकला। पुलिस को सूचना देने के बाद किशोरी को निजी अस्पताल ले जाया गया। ड्रेसिंग के बाद उसे कुंडा सीएससी में भर्ती कराया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के मिरगढ़वा गांव निवासी सबीना (17) पुत्री बल्लन की शादी पड़ोस के ही एक युवक से उसकी मां ने तय की थी। युवक कामकाज के सिलसिले में मुम्बई में रहता है। वह इन दिनों गांव आया है।
विज्ञापन


दिन में उसकी मुलाकात सबीना से हुई तो उसने घरेलू कारणों से शादी में समस्या बताई। इस बारे में बात करने युवक रात को उसके घर पहुंच गया। बातचीत के दौरान सबीना की मां ने पहले अपनी बड़ी बेटी की शादी करने की बात कही। इस पर वह बौखला गया और तमंचा निकाल लिया। इस पर सबीना डर के मारे भागने लगी। यह देख उसने फायर कर दिया। गोली सबीना की पीठ में लगी और वह गिर गई। यह देख सबीना की मां ने शोर मचाया तो लोग दौड़े। उधर आरोपी फायर करने के बाद भाग निकला। गांव के लोगों ने सबीना की मिरगढ़वा के एक चिकित्सक से ड्रेसिंग कराई। सूचना पर मानिकपुर कोतवाल मौके पर पहुंचे और उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। मौके पर सीओ कबींद्र नारायण तिवारी भी पहुंच गए। देर रात परिजनों ने युवक के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें